हिंदुस्तान, फर्रुखाबाद से खबर है कि कुछ लोगों ने ब्यूरोचीफ सर्वेश मिश्रा पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया. यह हमला किसी फोटो को लेकर किया गया, पर अंदर की बात यह बताई जा रही है कि यह हमला आपसी राजनीति का नतीजा है. पत्रकार ने हमला करने के मामले में जितेंद्र चंदेल समेत कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इस हमले के बाद सर्वेश मिश्रा ने फर्रुखाबाद में काम करने से इनकार कर दिया है. बताया जा रहा है कि संपादक विशेश्वर कुमार और मैनेजर नरेश पांडेय फर्रुखाबाद पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली है. इस घटना के बाद सर्वेश मिश्रा को वापस कानपुर बुला लिया गया है. उनकी जगह दुर्गेन्द्र चौहान को फर्रुखाबाद का नया ब्यूरोचीफ बनाया गया है.






