बिजनौर : बहुजन समाज पार्टी ने बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीट से एक बार फिर प्रत्याशी बदल दिया है. नूरपुर से उसने पूर्व विधायक डॉ वेद प्रकाश चौहान का टिकट काट कर अब इस सीट पर मुस्लिम कार्ड खेलते हुए हाजी उस्मान अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है. इस सीट पर सबसे पहले बसपा ने मौजूदा विधायक और माया सरकार में मंत्री रहे यशपाल सिंह को टिकट दिया था. बाद में उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त कर उनका टिकट भी काट दिया गया था और भाजपा से आये पूर्व विधायक डॉ वेदप्रकाश को प्रत्याशी घोषित किया था.
अब बसपा ने अंसारी बिरादरी के हाजी उस्मान अंसारी को अपना प्रत्याशी बनाया है. इसकी घोषणा नूरपुर में आयोजित एक सभा में बसपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सांसद मुनकाद अली ने की. इस सीट से भाजपा ने अपने जिलाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है वहीं समाजवादी पार्टी ने क़ुतुबुद्दीन अंसारी को अपना उम्मीवार बनाया है. रालोद ने मौजूदा विधायक यशपाल सिंह पर अपना दांव चला है.
बिजनौर से फहीम यूसुफ की रिपोर्ट.





