Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

राजस्थान के मशहूर कार्टूनिस्ट और रंगकर्मी अभय वाजपेयी का निधन

जयपुर से एक दुखद समाचार है रंगकर्मी, कलाकार और बरसों तक राजस्‍थान पत्रिका के लिए 'झरोखा' में कार्टून रचने वाले त्रिशंकु, यानी परमप्रिय अभय वाजपेयी का दिल का दौरा पड़ने से कल देर शाम निधन हो गया. अभय वाजपेयी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज एक अस्पताल में चल रहा था. वे अस्पताल में इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो गए थे. वे अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर रवाना होने की तैयारी कर रहे थे.

बताते हैं कि इसी दौरान उन्हें वोमिटिंग हुई और दिल का दौरा शुरू हो गया. डाक्टरों ने जब तक इलाज करना शुरू किया तब तक उनका देहांत हो चुका था. अभय वाजपेयी सरकारी नौकरी में थे, बावजूद इसके वे राजस्थान पत्रिका में तमाम मुद्दों पर कार्टून बनाया करते थे. वे रंगकर्मी के बतौर भी राजस्थान में सक्रिय थे. उनके निधन से राजस्थान के मीडियाकर्मियों, रंगकर्मियों और बुद्धिजीवियों में शोक की लहर दौड़ गई है. राजस्थान के पत्रकार सुधांशु माथुर ने अभय वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया. कई अन्य पत्रकारों ने वाजपेयी के निधन को मीडिया के लिए अपूरणीय क्षति बताया.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...