Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

यूट्यूब लांच करेगा सौ ऑनलाइन टीवी चैनल

ऑनलाइन वीडियो सर्विस यूटयूब टीवी को पछाड़ने की पूरी तैयारी कर रहा है। जल्द ही यूट्यूब पर दर्जनों टीवी चैनल्स को लाइव देखा जा सकेगा। यूटयूब ने 100 ऑनलाइन चैनल लांच करने का ऐलान कर दिया है। फिलहाल इनमें से अधिकतर चैनल विदेशी हैं, भारत का कोई चैनल अभी इसमें शामिल नहीं है लेकिन यूटयूब भारत जैसे बडे मार्केट को नजरअंदाज नहीं कर सकता है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही उसके बुके में भारतीय चैनल भी शामिल हो सकते हैं।

दुनियाभर में तेजी से इंटरनेट यूजर्स की तादाद बढ़ रही है लोग 24 घंटे इंटरनेट पर बैठ रहे हैं ऐसे में ज्यादातर लोग भी ऑनलाइन टीवी चैनल देखना ही पसंद करते हैं। ऐसे में यूटयूब का यह कदम टीवी कंपनियों के लिए परेशानी का सबब भी बन सकता है। इन चैनलों की प्रोग्रामिंग के लिए यूट्यूब वाल स्ट्रीट जर्नल और ऑनलाइन मैगजीन स्लेट के साथ-साथ कई दूसरे ऐसे संस्‍थानों से पार्टनरशिप भी कर रहा है। सभी चैनल अगले वर्ष तक लॉन्च कर दिए जाएंगे। इनका प्रसारण यूट्यूब पर 24 घंटे उपलब्‍ध रहेगा। इंटरनेट पर बढ़ते मार्केट और यूजर्स को देखते हुए तमाम कंपनियां अब इसी आधार पर अपनी रणनीतियां तैयार कर रही हैं। गौरतलब है कि हाल ही में गूगल ने भी नए सिरे से गूगल टीवी लांच करने की घोषणा की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...