राजस्थान पत्रिका समूह से कुछ लोगों के तबादले की सूचना है. जयपुर रीजनल से टोंक ब्यूरो इंचार्ज बनाए गए सुरेंद्र चतुर्वेदी को सवाई माधोपुर भेजा गया है. जयपुर से हरविंदर को टोंक भेजा गया है. सवाई माधोपुर के धैर्य मिश्रा को पहले प्रतापगढ़ भेजा गया. फिर एक दिन में ही ट्रांसफर आर्डर में बदलाव करते हुए उन्हें करोली जाने के लिए कह दिया गया है.
करोली में दो महीने पहले आए सुभाष राज को दौसा रवाना किया गया है और दौसा में कार्यरत अजय को जयपुर आफिस भेजा गया है. ये सूचनाएं एक मेल के जरिए भड़ास4मीडिया को प्राप्त हुई हैं.





