नोएडा । बाजार से खरीदारी कर लौट रही मीडिया कर्मी की पत्नी से मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने चेन छी ली। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मीडिया कर्मी संजय शाह परिवार के साथ सेक्टर 71 में रहते हैं। उनकी पत्नी पूनम शाह शनिवार को खरीदारी करने सेक्टर 12 गई थी। शनिवार शाम करीब सात बजे रिक्शे से घर लौटने के दौरान वह सेक्टर-71 में स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर के सामने पहुंची, जहां मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पूनम से चेन छीन ली। इसकी जानकारी कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






