Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

डीबी कॉर्प : मुनाफा घटा, राजस्व बढ़ा

वित्त वर्ष 2012 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का मुनाफा 29 फीसदी घटकर 55.4 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीबी कॉर्प का मुनाफा 77.8 करोड़ रुपये रहा था। मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीबी कॉर्प का राजस्व 13.6 फीसदी बढ़कर 396.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं वित्त वर्ष 2011 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का राजस्व 348 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2012 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का मुनाफा 29 फीसदी घटकर 55.4 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीबी कॉर्प का मुनाफा 77.8 करोड़ रुपये रहा था। मौजूदा वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीबी कॉर्प का राजस्व 13.6 फीसदी बढ़कर 396.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं वित्त वर्ष 2011 की तीसरी तिमाही में डीबी कॉर्प का राजस्व 348 करोड़ रुपये रहा था।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में डीबी कॉर्प का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन साल-दर-साल आधार पर 33 फीसदी से घटकर 25.7 फीसदी पर आ गया है। तीसरी तिमाही में एबिटडा मार्जिन साल-दर-साल आधार पर 115 करोड़ रुपये से 11 फीसदी घटकर 102 करोड़ रुपये हो गया है। डीबी कॉर्प के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल का कहना है कि ऑटो और लाइफस्टाइल सेगमेंट के विज्ञापन में बढ़त देखने को मिली है। पिछले 9 महीने में विज्ञापन आय में 15 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

अगर विज्ञापन में बढ़ोतरी बरकरार रही तो मार्जिन 30 फीसदी तक जा सकता है। गिरीश अग्रवाल के मुताबिक अप्रैल 2012 की डीबी कॉर्प की शोलापूर एडिशन शुरू करने की योजना है। वहीं वित्त वर्ष 2012 की चौथी तिमाही में चुनावों के चलते कंपनी के अखबारों की रीडरशिप बढ़ने की उम्मीद है।

उधर, डीबी कॉर्प द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की शुद्ध आय में 10 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 378.92 करोड़ रुपये पर रही। वित्त वर्ष 2010-11 की समान तिमाही के दौरान कंपनी की आय का आंकड़ा 344.44 करोड़ रुपये पर रहा था। कंपनी ने कहा है कि आलोच्य तिमाही के दौरान इसे 8.73 करोड़ रुपये का फॉरेक्स लॉस हुआ है। साथ ही, कंपनी ने महाराष्ट्र में नए एडीशन लांच करने पर 2.13 करोड़ रुपये खर्च किए। जबकि, तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी की विज्ञापन आय 9 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 30.59 करोड़ रुपये पर रही।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...