अमृतसर : गांव रामपुरा में एक नेता के समर्थकों ने पंजाबी जागरण से संबद्ध पत्रकार रमेश रामपुरा को जान से मारने की धमकियां दी हैं। घटना के संबंध में रमेश रामपुरा ने बताया कि बीते दिनों गांव रामपुरा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने विधानसभा हलका अटारी के कांग्रेस प्रत्याशी तरसेम सिंह डीसी के चुनाव के संबंध में लगे होर्डिंग को फाड़ दिया। कवरेज के लिए रमेश रामपुरा ने फटे होर्डिंग की तस्वीरें लीं। इस पर एक नेता के समर्थकों ने रमेश रामपुरा के घर के आ कर धमकी दी व गाली गलौच की।
रमेश रामपुरा ने आरोपियों के विरुद्ध पुलिस चौकी खासा में लिखित दरखास्त दे दी है। उन्होंने डीसी, पुलिस कमिश्नर व चुनाव आयोग से आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साभार : जागरण





