नई दुनिया, जबलपुर से खबर है कि सर्कुलेशन विभाग में कार्यरत अशोक सिंह एवं हर्ष ने इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा भी कुछ और लोगों के इस्तीफे की खबर है. बताया जा रहा है कि कुछ आतंरिक तनातनी के बाद सभी ने इस्तीफा दे दिया है. ये लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
चंदौली से खबर है कि अशोक जायसवाल हिंदुस्तान अखबार से जुड़ गए हैं. अशोक इसके पहले सन्मार्ग से जुड़े हुए थे. पिछले डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय अशोक कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इनकी गिनती चंदौली के तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.





