चर्चा है कि पंजाब में हिंदुस्तान टाइम्स और हिंदुस्तान अखबार ने संयुक्त रूप से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह से चुनावी डील के तहत दो करोड़ रुपये लिए. इसके एवज में कांग्रेस के लिए छह लाख कापियों का सप्लीमेंट छपवाया गया. कांग्रेस के घोषणा पत्र को बंटवाने की जिम्मेदारी एचटी ने ली थी और बंटवा भी दिया. मतलब, एचटी ने करोड़ों की डील करके कांग्रेस के पंफेलट, घोषणापत्र, सप्लीमेंट आदि के छापने और बांटने का काम अपने जिम्मे ले लिया. ये है नए दौर का मीडिया मैनेजमेंट जिसे मीडिया हाउस खुद कर रहे हैं.
जाहिर है, इस पैकेज में एचटी, हिंदुस्तान आदि के जरिए कांग्रेस को ढका-छुपा सपोर्ट देना भी शामिल है, जिसे बखूबी दिया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के सप्लीमेंट की छह लाख कापियां बंटवाने में हिंदुस्तान, पंजाब के अमित शर्मा ने अपनी सरकुलेशन टीम लगा दी थी. सूत्रों के मुताबिक अमित ने अपनी टीम पर विज्ञापन लाने के लिए भी खूब दबाव डाले रखा. आज पंजाब में वोट पड़ गए लेकिन देखना है कि कांग्रेस, कैप्टन अमरिंदर और एचटी की तिकड़ी क्या गुल खिलाती है. वैसे भी एचटी को कांग्रेस का अखबार कहा जाता है.





