बनारस से जल्द लांच होने जा रहे जनसंदेश टाइम्स ने एक बार फिर हिंदुस्तान को झटका दिया है. आईटी सेक्शन से जुड़े चार वरिष्ठ हिंदुस्तान से इस्तीफा देकर जनसंदेश टाइम्स पहुंच गए हैं. सभी को सेम पद पर लाया गया है. इस्तीफा देने वालों में कम्यूनिकेशन इंचार्ज रवींद्र नारायण सिंह, सीटीपी इंचार्ज राकेश राय, इंजीनियर परितोष त्रिपाठी एवं कम्युनिकेशनकर्मी कैलाश शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि इनके पहले भी हिंदुस्तान के कई वरिष्ठ जनसंदेश टाइम्स ज्वाइन कर चुके हैं.
बताया जा रहा है कि चंदौली से हिंदुस्तान से जुड़े आनंद सिंह और कुमार अशोक ने जनसंदेश टाइम्स पहुंचने का जुगाड़ लगाया था, परन्तु अब तक बात नहीं बन पाई है. अन्य सभी जिलों में प्रबंधन ने नियुक्तियों की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है.






