Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

जनसंदेश टाइम्स के प्रधान संपादक बने डा.सुभाष राय

: गोरखपुर यूनिट के तीन जिलों में आज बांटा गया अखबार : जनसंदेश टाइम्स से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार डा.सुभाष राय को अखबार का प्रधान संपादक बना दिया गया है. इस अखबार की लांचिंग डा.राय के नेतृत्व में ही लखनउ से हुई थी. इसके बाद कानपुर एडिशन भी उनके निर्देशन में लांच हुआ था. अखबार के दर्जनों सब एडिशन भी डा. राय के नेतृत्व में लांच कराए जा चुके हैं.

: गोरखपुर यूनिट के तीन जिलों में आज बांटा गया अखबार : जनसंदेश टाइम्स से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार डा.सुभाष राय को अखबार का प्रधान संपादक बना दिया गया है. इस अखबार की लांचिंग डा.राय के नेतृत्व में ही लखनउ से हुई थी. इसके बाद कानपुर एडिशन भी उनके निर्देशन में लांच हुआ था. अखबार के दर्जनों सब एडिशन भी डा. राय के नेतृत्व में लांच कराए जा चुके हैं.

जनसंदेश टाइम्स अपना विस्तार की कोशिशों में जुटा हुआ है, इस क्रम में अखबार गोरखपुर, बनारस एवं इलाहाबाद से लांचिंग की योजनाओं पर काम कर रहा है. इसी क्रम में डा. राय को इस ग्रुप का प्रधान संपादक बना दिया गया है. अखबार के सभी एडिशनों में उनका नाम प्रधान संपादक के रूप में जाएगा. इसके बाद स्थानीय संपादक का नाम होगा, जो स्थानीय खबरों के लिए जिम्मेदार होंगे. डा. राय अमर उजाला तथा डीएलए जैसे अखबारों के संपादक रह चुके हैं. साहित्य में भी उनकी पकड़ है तथा वे एक अच्छे कवि भी हैं.

इसी बीच खबर है कि गोरखपुर एडिशन की लांचिंग के बीच आज टेस्ट करने के लिहाज से अखबार इस यूनिट के तीन जिलों में प्रकाशित किए गए हैं. सिद्धार्थनगर, बस्ती तथा संतकबीर नगर में अखबार का वितरण कराया गया. प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि यह एक टेस्टिंग था. अखबार को लखनउ से प्रकाशित कराकर मंगाया गया था. इसमें इन जिलों की ज्यादा खबरें नहीं थी, पर प्रबंधन थाह लेने के नजरिए से यह कदम उठाया है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...