एनई टीवी समूह के उपाध्यक्ष (समाचार) और समूह के वरिष्ठ संपादक पद से कुछ महीने पहले इस्तीफा देने वाले कुमार राकेश अब न्यूज एक्सप्रेस से जुड़ने जा रहे हैं. खबर है कि उन्हें चैनल का कार्यकारी संपादक बनाया जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि वे एक—दो दिन में अपना कार्यभार ग्रहण कर लेंगे.
मीडिया क्षेत्र में पिछले 25 वर्षों से सक्रिय कुमार राकेश ने करियर की शुरुआत इंडियन नेशन,पटना से की
थी. इसके बाद वे नवभारत टाइम्स, राष्ट्रीय सहारा, हिंदुस्तान, नई दुनिया, दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे. इसके बाद वे एनई टीवी समूह से जुड़ गए थे. कुमार राकेश ने भारत के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ लगभग तीस देशों की यात्राएं कर चुके हैं. उन्हें पत्रकारिता के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं. पालिटिक्स और मीडिया पर कुमार राकेश तीन किताबें भी लिख रहे हैं जो जल्द ही प्रकाशित होंगी.





