न्यूज11 से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार एवं एडिटर इन चीफ हरिनारायण सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे अब सन्मार्ग से जुड़ गए हैं. खबर है कि उन्हें संपादक के पद पर लाया गया है. हालांकि ये पता नहीं चल पाया है कि अब तक सन्मार्ग के संपादक की जिम्मेदारी निभा रहे वैद्यनाथ मिश्रा का रोल क्या रहेगा. हरिनारायण सिंह की गिनती झारखंड के जाने-माने पत्रकारों में की जाती है. उन्होंने हिंदुस्तान के संपादक पद से इस्तीफा देकर न्यूज11 ज्वाइन किया था. आपसी राजनीति के चलते हिंदुस्तान प्रबंधन ने उनका तबादला चंडीगढ़ कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. वे प्रभात खबर से भी लंबे समय तक जुड़े रहे हैं. इस संदर्भ में जानकारी के लिए हरिनारायण सिंह को कॉल किया गया परन्तु उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.





