द हिंदू दक्षिण भारत में अपने विस्तार अभियान को बढ़ाते केरल तीसरा संस्करण लांच किया है. हिंदू का यह संस्करण कोझिकोड़ से 29 जनवरी को लांच हुआ है. केरल में अब तक तिरुअनंतपुरम और कोयंबटूर से अखबार का प्रकाशन हो रहा था. प्रबंधन कोयंबटूर एडिशन के जरिए ही कोझिकोड़ और कलीकट्ट का इलाका कवर करने की कोशिश कर रहा था, पर अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही थी, जिसके बाद प्रबंधन ने कोझिकोड़ से नया एडिशन लांच करने की योजना तैयार की थी.
बताया जा रहा है कि 20 पेज के इस अखबार का मूल्य चार रुपये रखा गया है. इसके जरिए कोझिकोड़ तथा कलीकट्ट एरिया को पूरी तरह से कवर किया जाएगा. इस एडिशन में स्थानीय खबरों को प्रमुखता दी जाएगी. अखबार के साथ सप्ताह में पांच सप्लीमेंट भी दिए जाएंगे, जिनमें रविवार को मैगजीन, सोमवार को एजुकेशन प्लस, मंगलवार को यूथ वर्ल्ड तथा दो मेट्रो वीक पाठकों को उपलब्ध कराया जाएगा. अखबार की लांचिंग चालीस हजार कॉपियों के साथ की गई है.





