जनसंदेश टाइम्स, दिल्ली से खबर है कि ब्यूरोचीफ के रूप में कार्यरत रहे वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह को प्रमोट करके अखबार का रोविंग एडिटर बना दिया गया है. अब वे देश भर की खबरों को दे सकेंगे. शेष नारायण सिंह एनडीटीवी समेत कई बड़े संस्थानों में काम कर चुके हैं. दूसरी खबर है कि आवाम-ए-हिंद के संपादक अशोक वानखेड़े को जनसंदेश टाइम्स, दिल्ली का पॉलिटिकल एडिटर कम ब्यूरोचीफ बना दिया गया है. वानखेड़े पिछले कई दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं.
इंदौर में अंग्रेजी अखबार से अपना करियर शुरू करने वाले अशोक वानखेडे, चौथा संसार समेत इलेक्ट्रानिक मीडिया के शुरुआती दौर में कई कार्यक्रमों को प्रोड्यूस किया. न्यूज चैनल एमएचवन के सीईओ भी रहे. इनकी हिंदी, अंग्रेजी और मराठी तीनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ हैं. इनके कॉलम भास्कर समेत तीनों भाषाओं के अखबार में प्रकाशित होते रहते हैं.






