पिछले दिनों हिंदुस्तान, इटावा से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी ने अपनी नई पारी कैनविज टाइम्स के साथ शुरू की है. प्रबंधन ने उन्हें इटावा का ब्यूरो चीफ बनाया है. लगभग दो दशक तक हिंदुस्तान के तेजतर्रार रिपोर्टर रहे श्री त्रिपाठी ने अखबार की आंतरिक राजनीति से आजीज आकर इस्तीफा दे दिया था. सुभाष त्रिपाठी की राजीनतिक खबरों पर जबर्दस्त पकड़ मानी जाती है.

सुभाष त्रिपाठी
सुशील कुमार चौधरी के बारे में खबर है कि उन्होंने आस्था टीवी के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. सुशील ने संस्थान में वीटी एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है. वे इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






