गुवाहाटी। म्यांमार गए असम के दो पत्रकार असम वापस आ गए। इनमें से एक, फोटो पत्रकार प्रदीप गोगोई दुलियाजान स्थित अपने घर पहुंच चुके हैं, जबकि एक अंग्रेजी दैनिक, गुवाहाटी के वरिष्ठ पत्रकार राजीव भट्टाचार्य अपना सामान लाने वापस अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गए हैं। फोटो पत्रकार प्रदीप गोगोई ने कहा है कि वे दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने गिरफ्तार करने, यातना देने और उग्रवादियों के शिविर में बंदी बना लेने की खबरें को मनगढ़ंत बताया है।
गोगोई ने दावा किया कि उन्होंने अल्फा सेनाध्यक्ष परेश बरुवा का साक्षात्कार लिया है जो शीघ्र ही अखबार में प्रकाशित होगा। गोगोई ने बताया कि उन्होंने सोमवार की शाम अंतर्राष्ट्रीय सीमा को उन लोगों ने पार किया। सीमा पार कर वे दोनों दो किराए की गाड़ियों से दुलियाजान आ गए। राजीव भट्टाचार्य के बारे में गोगोई ने बताया कि वे अपना सामान लाने वापस सीमा पर चले गए हैं।
गुवाहाटी से नीरजझा की रिपोर्ट.





