: प्रभात जनसंदेश टाइम्स से जुड़ेंगे : वरिष्ठ पत्रकार रजनीश को सहारा समय ने कोलकाता में ब्यूरोचीफ बनाकर भेजा है. उनके पास पूरे वेस्ट बंगाल की जिम्मेदारी रहेगी. रजनीश इसके पहले सहारा समय के पटना ब्यूरो में पिछले नौ सालों से कार्यरत थे. तेजतर्रार पत्रकारों में गिने जाने वाले रजनीश ने आईआईएमएसी से पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद ऑल इंडिया के हिंदी न्यूज डिविजन से अपने करियर की शुरुआत की. वे आज तक, जी न्यूज के साथ भी जुड़े. इसके बाद वे पटना में ईटीवी चैनल के लांचिंग टीम के सदस्य बने. पटना में जब सहारा समय की शुरुआत हुई तो रजनीश चैनल से जुड़ गए और अब तक जुड़े हुए हैं.
आई नेक्स्ट, जमशेदपुर से इस्तीफा देने वाले प्रभात तिवारी के बारे में खबर है कि वे जल्द ही अपनी नई पारी जनसंदेश टाइम्स, गोरखपुर से शुरू करेंगे. उल्लेखनीय है कि जागरण के हस्ताक्षर अभियान का विरोध करने के चलते प्रभात को बरेली से जमशेदपुर भेज दिया गया था, जहां काम करने के कुछ समय बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था. खबर है कि वे अगले दो-तीन दिनों में जनसंदेश टाइम्स ज्वाइन कर लेंगे.





