Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

बेहैसियत आजम खान दिमागी बुखार के मरीज हैं : शाही इमाम

समाजवादी पार्टी नेता आजम खान दिमागी बुखार के मरीज हैं…. आजम खान की कोई हैसियत नहीं है… आजम खान फ्रस्ट्रेटेड हैं… अखिलेश यादव ने आजम खान का सही इलाज किया है, अब चुनाव में जनता भी उनका इलाज कर देगी… आजम खान की हैसियत को सिरे से खारिज करते हुए ये बातें कही है जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने. पिछले सप्ताह ही समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में इमाम बुखारी ने समाजवादी पार्टी में पक्ष में मुसलमानों से अपील की थी. उसके तुरंत बाद आजम खान ने अपने अंदाज में बुखारी की आलोचना की और अब बुखारी ने आजम पर हमला बोल दिया है. बुखारी ने न्यूज 24 के मैनेजिंग एडिटर अजीत अंजुम को दिए एक खास इंटरव्यू में कहा कि उन पर ये इल्जाम गलत है कि उन्होंने सिर्फ दामाद को टिकट दिए जाने के बदले सपा का साथ देने का एलान किया है.

चुनावों के समय मुस्लिम वोटों की तिजारत करने के आरोपों से घिरे शाही इमाम से तमाम तल्ख सवाल पूछे गए और शाही इमाम तल्ख लहजे में जवाब भी दिए. शाही इमाम से जब पूछा गया कि आप हर चुनाव के वक्त ऐसी अपीलें करते हैं लेकिन उसका असर तो कभी नहीं होता है, तब शाही इमाम ने कहा कि अगर ऐसा होता तो आज दूसरों पार्टियों में बेचैनी नहीं होती. चुनाव के बाद पता चल जाएगा कि मेरी अपील का क्या असर हुआ है. न्यूज 24 ने शाही इमाम से ये भी पूछा कि हर चुनाव के वक्त आप अलग-अलग पार्टी के साथ खड़े हो जाते हैं, कहा जाता है जिससे आपकी सौदेबाजी हो जाती है उसके पक्ष में आप फतवा जारी कर देते हैं, बुखारी ने कहा – हम उसी पार्टी को वोट देने की अपील करते हैं, जो उस वक्त हमें सही लगती है. जो पार्टी मुसलमानों की हितैषी लगती है, हम उसके साथ होते हैं.

पूरे इंटरव्यू के दौरान कई बार शाही इमाम बहुत तैश में आए तो कभी तंज लहजे में जवाब देते रहे. शाही इमाम का गुस्सा आजम खान को लेकर खूब झलका. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने आजम खान का सही इलाज किया है. आगे भी उनका इलाज होता रहेगा. दिमागी बुखार के मरीज इस बेहैसियत शख्स को मैं इस लायक भी नहीं मानता कि उसके बारे में कोई बात करूं. शाही इमाम ने कहा कि आजम खान एक मगरूर आदमी है. कुर्सी पर बैठने से कोई आदमी बड़ा नहीं हो जाता. बुखारी के इस बयान से साफ है अब इमाम बनाम आजम खान शुरू होने वाला है. इमाम का ये इंटरव्यू आज रात साढ़े आठ बजे और कल दोपहर साढ़े बारह बजे टेलीकास्ट होगा. प्रेस रिलीज

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...