कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एक अध्यापिका की नियुक्ति को लेकर घमासान मचा हुआ है. आरटीआई से जुटाई गई जानकारी के आधार पर उक्त महिला अध्यापक के अयोग्य होने की बात कही जा रही है. विश्वविद्यालय के एक पूर्व अध्यापक आशुतोष मिश्रा ने आरटीआई से जानकारी मांगकर दावा किया है कि जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग में नियुक्त अध्यापिका मधुदीप की नियुक्ति पूरी तरह अवैध है.
आशुतोष मिश्रा ने अनुसार विश्वविद्यालय में नियुक्ति के लिए कैंडिडेट से हाई स्कूल, इंटर तथा स्नातक में से किन्हीं दो में द्वितीय श्रेणी में पास होना अनिवार्य किया गया था किन्तु मधुदीप सिंह बारहवीं तथा स्नातक में द्वितीय श्रेणी में पास नहीं हैं फिर भी उन्हें अध्यापक नियुक्त कर लिया गया. इस खबर को कई अन्य अखबारों ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया है.







