सीनियर जर्नलिस्ट अंजू ग्रोवर के बारे में खबर है कि वे न्यूज एक्सप्रेस से जुड़ने जा रही हैं. उन्हें डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बनाया जा रहा है. अंजू डेढ़ दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने फोकस टीवी से इस्तीफा दिया था. वे वहां इनपुट एडिटर के रूप में काम संभाल रही थी तथा लांचिंग के समय से ही जुड़ी हुई थीं. अंजू फोकस के अलावा पैट्रियाट, सिटी चैनल, फर्स्ट एडिशन, नेपाल वन जैसे संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. अंजू की हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर मजबूत पकड़ है.
चैनल वन से इस्तीफा देने वाले चंदन राय हमार टीवी से जुड़ गए हैं. वे हमार टीवी के पश्चिमी यूपी के प्रभारी बनाए गए हैं. चंदन ने विज्ञापन संबंधी विवादों के बाद चैनल वन से इस्तीफा दे दिया था. इसके पहले वे साधना न्यूज एवं रफ्तार को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





