श्रीमानजी, सीकर, झुंझुनु व चुरु जिलों में मे पिछले काफी दिनों से प्रशासनिक अधिकारियों के संरक्षण में एक निजी न्यूज शेखावाटी अबतक के नाम से चल रहा है। इस न्यूज चैनल के पास केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से प्राप्त कोई लाइसेंस भी नहीं है इसके बावजूद भी न्यूज चैनल धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। इस चैनल पर गैर-कानूनी ढंग से विज्ञापन चलाए जा रहे हैं। केबल नेटवर्क आसपास के तकरीबन 50-60 गांव में है। इसके लिए भूमिगत केबल बिछाने के लिए पंचायत विभाग से भी अनुमति नहीं ली गई है।
इतना ही नहीं शहर के बिजली के खंभों, टेलीफोन के खंभों पर भी गैर-कानूनी ढंग से तार बिछाए गए हैं, जिससे बिजली व टेलीफोन व्यवस्था भी बाधित हो रही है। कृपया आप इस गोरखधंधे को अपने पोर्टल के माध्यम से जिममेदार लोगों तक पहुंचाएं ताकि ऐसे गैर कानूनी चैनल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई हो सके।
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





