Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

फेसबुक ने आईपीओ में गूगल को भी पीछे छोड़ा

वॉशिंगटन : विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के आईपीओ पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं। कंपनी ने अपने इस पब्लिक इश्यू के लिए अमेरिकी शेयर बाजार नियामक के पास विवरण पुस्तिका दाखिल कर दी है। इस आइपीओ से वह 10 अरब डॉलर (करीब 50,000 करोड़ रुपये) तक जुटा सकती है। इस इश्यू के बाद कंपनी का बाजार मूल्यांकन 100 अरब डॉलर (लगभग 5,00,000 करोड़ रुपये) तक जा सकता है। किसी इंटरनेट कंपनी द्वारा यह अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

वॉशिंगटन : विश्व की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के आईपीओ पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं। कंपनी ने अपने इस पब्लिक इश्यू के लिए अमेरिकी शेयर बाजार नियामक के पास विवरण पुस्तिका दाखिल कर दी है। इस आइपीओ से वह 10 अरब डॉलर (करीब 50,000 करोड़ रुपये) तक जुटा सकती है। इस इश्यू के बाद कंपनी का बाजार मूल्यांकन 100 अरब डॉलर (लगभग 5,00,000 करोड़ रुपये) तक जा सकता है। किसी इंटरनेट कंपनी द्वारा यह अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

वैसे, कंपनी ने कहा है कि फिलहाल उसकी योजना शेयर बिक्री के जरिए 5 अरब डॉलर जुटाने की है। अगर निवेशकों का इसे ज्यादा समर्थन मिला तो यह रकम दोगुनी हो सकती है। फेसबुक के 80 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हैं। कंपनी का इश्यू गूगल द्वारा वर्ष 2004 में लाए गए 1.9 अरब डॉलर के आईपीओ से कहीं अधिक बड़ा होगा। इससे पहले इंटरनेट के क्षेत्र में सबसे बड़े आईपीओ लाने का खिताब गूगल के पास था। फेसबुक का आइपीओ मई में बाजार में आने की संभावना है। अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन के पास दाखिल विवरण पुस्तिका में कंपनी ने कहा कि वर्ष 2011 में उसे 3.71 अरब डॉलर की आय हुई। यह एक साल पहले हुई 1.97 अरब डॉलर की आय से 88 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2011 में कंपनी का लाभ एक अरब डॉलर रहा। यह वर्ष 2010 के मुकाबले 65 प्रतिशत ज्यादा है। फेसबुक की आय में 85 प्रतिशत योगदान विज्ञापन से हुई आय का है।

फेसबुक ने कुछ सरकारों द्वारा सेंसरशिप और अन्य किस्म के प्रतिबंध का जोखिम बताया है। उसके मुताबिक इससे कंपनी का मुनाफा प्रभावित होने के आसार हैं। किसी अन्य देश का नाम लिए बगैर फेसबुक ने कहा कि वह चीन में प्रवेश करने का प्रयास करती रहेगी, जहां अब तक उसे व्यवसाय की अनुमति नहीं मिली है। भारत सरकार ने दिसंबर, 2011 में फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियों से आपत्तिनजक तत्वों को प्रकाशित न करने का आदेश दिया था। जुकरबर्ग लेंगे एक डॉलर सालाना वेतन मार्क जुकरबर्ग फेसबुक के संस्थापक और सीईओ भले ही हों, लेकिन कंपनी की दूसरी सबसे ताकतवर कर्मचारी और सीएफओ शेरिल सैंडबर्ग को इस कंपनी में सबसे अधिक वेतन मिलता है। जुकरबर्ग का वेतन और घटेगा। वह सिर्फ नाममात्र के लिए एक डॉलर सालाना वेतन लेंगे। यह एक जनवरी 2013 से प्रभावी होगा। जुकरबर्ग को पिछले साल 14.9 लाख डॉलर का वेतन मिला। फेसबुक की आइपीओ के लिए दाखिल की गई सूचनाओं के मुताबिक सैंडबर्ग दुनिया के इस सबसे बड़े सोशल नेटवर्क की सबसे अधिक वेतन पाने वाली कर्मचारी हैं। उन्हें वर्ष 2011 में 3.08 करोड़ डॉलर का वेतन मिला।

गूगल ने आईपीओ से 1.9 अरब डॉलर जुटाए : गूगल ने साल 2004 में कंपनी के 7 फीसदी शेयर को बेचकर 1.9 अरब डॉलर जुटाए थे। आईपीओ जारी करने के बाद गूगल का मार्केट वैल्यू 23 बिलियन डॉलर हो गया था। माना जा रहा है कि फेसबुक का यह आईपीओ कंपनी की कीमत को 75 अरब से 100 अरब डॉलर तक पहुंचा देगा। इस समय फेसबुक के 80 करोड़ से ज्यादा यूजर्स और 3,000 कर्मचारी हैं। एजेंसी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...