जनसंदेश टाइम्स, आगरा के ब्यूरोचीफ डा. महाराज सिंह परिहार ने इस्तीफा दे दिया है. आगरा के वरिष्ठ पत्रकारों में शामिल डा. सिंह जनसंदेश टाइम्स के लांचिंग के समय से ही जुड़े हुए थे. मैनेजिंग डाइरेक्टर को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि वो प्रबंधन द्वारा कार्यालय एवं उनके वेतन के मद में पिछले कुछ समय से धन नहीं मिलने के बावजूद अपना काम कर रहे थे, इसलिए कि अखबार को डा. सुभाष राय जैसा संपादक पुष्पित-पल्वित कर रहा था. उनके चलते ही मैं अखबार को अपनी सेवाएं दे रहा था. अब उनके इस्तीफा देने के बाद मेरा अखबार से जुड़े रहने का कोई औचित्य नहीं बचता है. उन्होंने प्रबंधन से बकाया क्लीयर करने की बात भी कही है. डा. सिंह इसके पहले अमर उजाला और डीएनए जैसे अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
जनसंदेश न्यूज चैनल में एसोसिएट ईपी के पद पर कार्यरत विश्वजीत भट्टाचार्य ने इस्तीफा दे दिया है. वे अपनी नई पारी न्यूज एक्सप्रेस के साथ शुरू की है. विश्वजीत को सीनियर प्रोड्यूसर बनाया गया है. विश्वजीत पिछले दो सालों से जनसंदेश से जुड़े हुए थे. इसके पहले वो लहरें टीवी से भी जुड़े रहे हैं. विश्वजीत ने करियर की शुरुआत लखनऊ में स्वतंत्र भारत के साथ की थी. इसके बाद अमर उजाला, हिंदुस्तान, इंडिया टीवी, एसवन जैसे संस्थानों को अपनी सेवाएं दीं.






