सहारा ग्रुप के राष्ट्रीय हिंदी न्यूज चैनल 'समय' से सूचना है कि नौशाद अली को नया आउटपुट हेड बनाया गया है. नौशाद से पहले आउटपुट हेड की जिम्मेदारी रजनीकांत सिंह निभा रहे थे जिन्हें स्वतंत्र मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान साइडलाइन कर दिया. नए आउटपुट हेड नौशाद अली सहारा मीडिया के साथ लंबे समय से हैं.
इस बीच, खबर है कि समय न्यूज चैनल में जिस क्राइम शो को बंद कर दिया गया था, उसे फिर से शुरू कर दिया गया है. आजतक न्यूज चैनल से समय में आए रवि शर्मा के नेतृत्व में क्राइम शो अच्छा रिस्पांस दे रहा है. मनोज मनु के चैनल हेड बनने के बाद से चैनल की टीआरपी में भी सुधार हुआ है, ऐसा सूत्रों का कहना है.





