अमर उजाला, गोरखपुर से खबर है कि सीनियर रिपोर्टर प्रदीप श्रीवास्तव को सिटी इंचार्ज बना दिया गया है. जितेंद्र पांडेय के तबादले के बाद से यह पद खाली था. प्रदीप सेकेंड मैन के रूप में पहले से ही सिटी का कार्यभार देख रहे थे. प्रदीप गोरखपुर में अमर उजाला के साथ लांचिंग से ही जुड़े हुए हैं. उन्हें तेजतर्रार रिपोर्टर माना जाता है. उन्होंने कई बड़ी स्टोरियां भी ब्रेक की हैं. गौरतलब है कि कुछ शिकायतों के बाद प्रबंधन ने यहां पर डीएनई संजय तिवारी एवं चीफ रिपोर्टर जितेंद्र पाण्डेय का तबादला क्रमश: बरेली एवं मुरादाबाद कर दिया था. तब से ही सिटी डेस्क खाली पड़ा हुआ था.





