प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने अपनी बात और ज्यादा लोगों तक पहुंचाने व दूसरों को अपनी बात रखने के लिए सीधे उपलब्ध होने की इच्छा के चलते खुद का एक ठिकाना सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर बना लिया है. योगेश कुमार शीतल जैसे कुछ मीडिया एक्टिविस्टों के अनुरोध के बाद जस्टिस काटजू ने ट्विटर पर आने का फैसला किया. आज उनका एक एकाउंट ट्विटर पर बनकर तैयार हो चुका है. पता www.twitter.com/mark_katju है. उन्होंने कई ट्विट भी किए हैं. एक ट्विट के जरिए उन्होंने खुद का ब्लाग बन जाने की भी सूचना दी है.
जस्टिस काटजू के ब्लाग का पता www.justicekatju.blogspot.in है. जस्टिस काटजू का ट्विटर एकाउंट बनते ही लोग उन्हें फालो करने लगे हैं. घंटे भर से कम समय में करीब डेढ़ सौ लोग उनके फालोवर बन गए. खुद जस्टिस काटजू अभी पांच लोगों को फालो कर रहे हैं. जस्टिस काटजू के ब्लाग पर प्रेस काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन के बतौर उनकी ओर से जारी की गईं कुछ प्रेस विज्ञप्तियों का प्रकाशन कर दिया गया है. ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी ट्विटर एकाउंट क्रिएट कर पीएमओ को सीधे न्यू मीडिया से कनेक्ट कर दिया गया.
युवा पत्रकार और मीडिया एक्टिविस्ट योगेश कुमार शीतल का कहना है कि चुनाव आयोग के लोगों से ट्विटर फेसबुक आदि पर आने की अपील की जा रही है. उम्मीद करते हैं कि चुनाव आयोग भी जल्द अपना एकाउंट ट्विटर व फेसबुक पर शुरू करेगा ताकि आम लोगों को अपनी शिकायत, बात रखने का मौका सीधे मिल सकेगा और लोग कार्यालयों का चक्कर काटने से निजात पा सकेंगे. जस्टिस काटजू के ट्विटर एकाउंट पर जाकर उन्हें फालो करने के लिए नीचे दी गई तस्वीर पर क्लिक कर सकते हैं…






