लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार अवधेश नारायण 'प्राण' का शुक्रवार लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। वे लम्बे समय से डायबिटिज से पीडित थे। पिछले दिनों किडनी में परेशानी होने के बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के सहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। अवधेश नारायण 22 सालों तक पंजाब केसरी समाचार पत्र से जुड़े रहे। इसके पहले नवजीवन समाचार पत्र को भी लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दीं। उनका अंतिम संस्कार लखनऊ में ही किया जाएगा। प्राण के निधन पर अवध नगरी के पत्रकारों ने शोक जताया है।





