वरिष्ठ पत्रकार गुंजन सिन्हा के बारे में खबर है कि वे एक बार फिर न्यूज11 से जुड़ गए हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने नक्षत्र न्यूज से इस्तीफा दे दिया है. गुंजन की न्यूज11 के साथ यह दूसरी पारी है, वे इस चैनल के हेड रह चुके हैं. न्यूज11 में उन्हें एडिटर इन चीफ बनाए जाने की संभावना है, जो हरिनारायण सिंह के सन्मार्ग जाने के बाद खाली पड़ा हुआ है. नक्षत्र न्यूज ज्वाइन करने से पहले वे आर्यन टीवी को हेड कर चुके थे. वे मौर्या टीवी में भी प्रोग्रामिंग एवं न्यूज डायरेक्टर की भूमिका निभा चुके हैं. वे ईटीवी में भी वरिष्ठ पदों पर काम कर चुके हैं. इसके पहले वे मंगलायतन विवि, अलीगढ़ में पत्रकारिता विभाग में शिक्षण का काम कर रहे थे. इस संदर्भ में पूछ जाने पर गुंजन सिन्हा ने कुछ ज्यादा बताने से इनकार कर दिया था.





