फर्रुखाबाद की मीडिया में एक बार फिर हलचल है. अमर उजाला से खबर है कि तीन लोगों को अखबार से कार्यमुक्त कर दिया गया है. तीनों लोगों को कार्यहीनता का आरोप लगाकर बाहर किया गया है. इसमें एक स्टाफ रिपोर्टर मोहसिन पासा भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मोहसिन के अलावा प्रशासन देखने वाले कौशिक द्विवेदी तथा राजनीति बीट देखने वाले नीरज द्विवेदी को कार्यमुक्त किया गया है. अब ये लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.
इंडिया न्यूज से खबर है कि सुनील कुमार साव ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि पीसीआर हेड से विवाद हो जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है. वे अपनी नई पारी यूपी न्यूज के साथ सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में शुरू की है. वे कई चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





