साधना न्यूज बिहार-झारखंड से खबर है कि स्टेट हेड सर्वेश कुमार सिंह का तबादला रायपुर के लिए कर दिया गया है. उनकी जगह नैयर आजाद को बिहार-झारखंड चैनल का नया हेड बनाया गया है. सूत्रों का कहना है कि सर्वेश रायपुर जाने के लिए प्रबंधन से कुछ दिनों की मोहलत मांगी है. नैयर आजाद बिहार के सूचना आयुक्त तथा वरिष्ठ पत्रकार फरजंद अहमद के पुत्र हैं. नैयर जी न्यूज, सहारा समेत कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. सर्वेश भी बिहार के जानेमाने पत्रकार हैं. वे हमार-फोकस, रफ्तार, आर्यन टीवी समेत कई चैनलों को वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. साधना के साथ यह उनकी दूसरी पारी है.
हिंदुस्तान, बनारस से खबर है कि जितेंद्र श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. जितेंद्र ने अपनी नई पारी बनारस में ही जनसंदेश टाइम्स के साथ शुरू की है. उन्हें यहां रिपोर्टर बनाया गया है. हालांकि जिस तरह हिंदुस्तान के छंटे-छंटाए पुरनिया जनसंदेश टाइम्स जा रहे हैं उसको देखकर इस अखबार के भी हिंदुस्तान की राह पर चल पड़ने की संभावनाएं दिखने लगी हैं.






