उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण में भी बाहुबलियों और पूंजीपतियों की तादाद भरी भरकम है . उत्तर प्रदेश इरेक्शन वाच द्वारा 1098 प्रत्याशियों में से प्रमुख राजनितिक दलों के 337 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण से येही तस्वीर निकल रही है. इन 337 प्रत्याशियों में से 118 प्रत्याशियों (35 प्रतिशत ) ने अपने विरूद्ध आपराधिक मामलों की पुष्टि की है। जबकि 2007 के विधान सभा चुनाव में 28प्रतिशत ने अपने विरूद्ध आपराधिक मामलों की पुष्टि की थी।
मऊ और घौसी सीटों से चुनाव लड़ रहे के कौमी एकता दल के उम्मीदवार मुख्तार अंसारी ने अपने विरूद्ध सबसे ज्यादा आपराधिक मामले घोषित किये है, जिनमे 15 आपराधिक मामलो मे से 9 गंभीर आईपीसी वाले मामले है। उसके बाद फैफना निर्वाचन क्षेत्र से सपा उम्मीदवार उपेन्द्र तथा कुसीनगर निर्वाचन क्षेत्र से बसपा उम्मीदवार जावेद इकबाल है जिन्होने अपने खिलाफ कमशः 11 और 5 आपराधिक मामले घोषित किये है। चुनाव को साफ़ सुथरा बनाने का दावा करने वाले सभी मुख्य पार्टियों ने ऐसे उम्मीदवार को टिकटें दी है जिन्होंने अपने विरूद्ध आपराधिक मामलों की पुष्टि की है। सपा के 59 में से 30 यानी 51प्रतिशत प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके विरूद्ध आपराधिक मामले हैं, बसपा के 59 में से 23यानी 39प्रतिशत भाजपा के 55 में से 20यानी 36प्रतिशत कांग्रेस के 59 में से 19 यानी 32प्रतिशत, पीस पार्टी के 35 में से 8 यानी 23 प्रतिशत तथा जेडीयू के 50 मे से 12 (24प्रतिशत ) ऐसे प्रत्याशी हैं अपने विरूद्ध आपराधिक मामलों की पुष्टि की है।
आपरिाधक मामलों वाले 118 प्रत्याशियों में से 55 (16 प्रतिशत ) कुल ऐसे प्रत्याशी हैं जिनके खिलाफ हत्या, जबरन धन उगाही, चोरी, रिश्वत तथा हत्या का प्रयास जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं भाजपा के 9, बसपा के 10, सपा के 12, पीस पार्टी के 3, कांगेस के 10 तथा जेडीयू के 7 कौमी एकता दल 2 तथा अपना दल 1 ऐसे उम्मेदवार हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन 138 प्रत्याशियों में से 337 प्रत्याशी यानि 41 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति है। 2007 में 22 प्रतिशत करोड़पति उम्मीदवार थे। दूसरे चरण में अधिकतम संपत्ति वाले मुबारकपुर से बसपा के उम्मीदवार शाहआलम की कुल संपत्ति रू0
54.44 करोड़, उसके बाद सैदपुर से सपा के उम्मीदवार सुभाष की कुल संपत्ति 35.32 करोड़ और उसके बाद गोरखपुर शहर से कांग्रेस के उम्मीदवार नरेन्द्र मानी त्रिपाठी की कुल संपत्ति 27.88 करोड़ है। 6 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने 1 लाख से कम सम्पत्ति घोषित की है।
लेखक उत्कर्ष कुमार सिन्हा लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार हैं.





