Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सपा के लोग गुंडई करेंगे तो उन्‍हें भी सजा दी जाएगी : मुलायम

: बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे को हराने के लिए दरियाबाद पहुंचे : बाराबंकी। बेनी के बेटे को हराने के लिए मुलायम सिंह यादव दरियाबाद पहुंचे। कस्बे के खेल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। हमें किसानों, मजदूरों, बुनकरों, नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं, शिक्षा पालकों सहित समाज के सभी वर्गों के चिन्ता है। इसीलिए हम जब भी सरकार बनाते है तो बिना भेद भाव सबके लिए योजनायें लागू करते हैं।

: बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे को हराने के लिए दरियाबाद पहुंचे : बाराबंकी। बेनी के बेटे को हराने के लिए मुलायम सिंह यादव दरियाबाद पहुंचे। कस्बे के खेल मैदान में आयोजित चुनावी सभा में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हम जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं। हमें किसानों, मजदूरों, बुनकरों, नौजवानों, बेरोजगारों, महिलाओं, शिक्षा पालकों सहित समाज के सभी वर्गों के चिन्ता है। इसीलिए हम जब भी सरकार बनाते है तो बिना भेद भाव सबके लिए योजनायें लागू करते हैं।

सभा में उमड़ी भीड़ को देख गदगद श्री यादव ने कहा सरकार बनाना आप का काम है और सरकार बनते ही आप सभी लोगों के हित में योजनाओं लागू करना हमारा काम है। श्री यादव ने अपने संक्षिप्त भाषण में कहा कि सरकार बनते ही किसानों का 50 हजार रूपये तक का कर्जा माफ कर दिया जायेगा। इतना ही नहीं सरकार बनने पर शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार तथा नौकरी देंगे, जिन्हें नौकरी नहीं दे नहीं दे पायेंगे उन्हें एक हजार रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता देंगे। इण्टर पास करने वाली छात्राओं की पढ़ाई मुफ्त होगी। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच श्री यादव ने कहा कि सरकार बनने पर गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए एक-एक कम्बल तथा गरीब महिलाओं को प्रतिवर्ष 2-2 साड़ियां मुफ्त में दी जायेंगी।

श्री यादव ने भावुक होकर कहा कि हम किसी भी व्यक्ति को पैसे के अभाव में बेमौत नहीं मरने देंगे। हम जानते हैं कि पैसे के अभाव में लोग गम्भीर बीमारियों का इलाज नहीं करवा पाते हैं। अगर हमारी सरकार बनती है तो हम कैंसर जैसे गम्भीर रोगों का इलाज खुद करायेंगे और उस पर जो खर्चा आयेगा उसकी अदायगी सरकार करेगी। श्री यादव ने कहा कि बसपा सरकार गुण्डों व लुटेरों की सरकार है। मेरी सरकार में जुल्म ज्यादती नहीं होने देंगे और ऐसे लोगों को जेल की हवा खानी पड़ेगी। श्री यादव ने साफ शब्दों में कहा कि अगर हमारी पार्टी के लोग गुण्डई करते हैं तो उन्हें भी सजा दी जायेगी। उन्‍होंने कहा कि कब्रिस्तानों को अतिक्रमण से बचाने के लिए सरकार बनने पर चहारदीवारी बनाकर उनकी सुरक्षा की जायेगी। श्री यादव ने रिक्शा चालकों की दीन दशा का जिक्र करते हुए कहा कि रिक्शा चलाने वाले रिक्शा चलाते-चलाते टीवी के मरीज हो जाते हैं। हम इस बात को भली भांति जानते हैं। इसलिए अगर हमारी सरकार बनी तो सभी रिक्शों पर मशीन बांध दी जायेगी। जिससे रिक्शा चालकों को मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। साथ ही उस पर सवारी करने वालों को अपने स्थान तक जाने में देरी नहीं होगी। सपा सुप्रीमो ने कहा कि बसपा सरकार ने हजारों पुलिस कर्मियों को नौकरी से निकाल कर बेरोजगारों के साथ अन्याय किया गया है। हमने बड़ी मुश्किल से सुप्रीम कोर्ट जाकर सबको बचाया है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इनके कार्यकाल में एक लाख से ज्यादा मुकदमे समाजवादियों के खिलाफ दर्ज कराये गये हैं। हमारे गांव सैफई में ही 48 मुकदमा दर्ज हुए हैं, ये सभी मुकदमे बदले की भावना से फर्जी कहानी बनाकर कायम कराये गये हैं।

मुलायम ने कहा कि बसपा सरकार ने जनता की भलाई के लिए भले ही कुछ न किया गया है किन्तु अपनी भलाई के लिए नियम कानूनों को ताख पर रखकर सरकारी धन का गबन किया गया है। जो धन आप सबकी भलाई के लिए आया था उसे आपको ने देकर सरकार ने हजम कर लिया है। आपने आरोप लगाया सरकार मुख्यमंत्री के भलाई के लिए नहीं बनती है बल्कि सरकार जनता की भलाई के लिए बनती हैं लेकिन बसपा ने अरबों-खरबों रुपये कीमती जमीन पर कब्जा कर लिया गया है जिसका हिसाब सपा की सरकार बनने पर लिया जायेगा। श्री यादव ने कहा कि रामसागर जी का लड़का राममगन मेरे लड़के जैसा है और उसके साथ सभी प्रत्याशियों को जरूर जितायें। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप, राजा राजीव कुमार सिंह, रामसागर रावत, सुरेश यादव, फरीद महफूज किदवाई, रामगोपाल रावत, विकास यादव सहित अन्य नेतागण भी उपस्थित थे।

बाराबंकी से रिजवान मुस्‍तफा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...