Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

नभाटा में छुट्टी, काम, ड्यूटी को लेकर जारी इस रोचक मेल को पढ़ें

साथियों, leaves को लेकर मनमानी और indiscipline लगातार बढ़ता जा रहा है. एडवांस में leaves लेने की प्रक्रिया इसीलिए शुरू की गई थी कि काम में कोई रुकावट न आए.. लेकिन कुछ लोग फोन या sms कर अचानक छुट्टी ले लेते हैं, जिससे लगातार काम प्रभावित हो रहा है. खासतौर पर त्योहार पर या उसके आगे पीछे और weekly off के आगे पीछे अचानक छुट्टी लेने से काम पर असर पड़ रहा है।

साथियों, leaves को लेकर मनमानी और indiscipline लगातार बढ़ता जा रहा है. एडवांस में leaves लेने की प्रक्रिया इसीलिए शुरू की गई थी कि काम में कोई रुकावट न आए.. लेकिन कुछ लोग फोन या sms कर अचानक छुट्टी ले लेते हैं, जिससे लगातार काम प्रभावित हो रहा है. खासतौर पर त्योहार पर या उसके आगे पीछे और weekly off के आगे पीछे अचानक छुट्टी लेने से काम पर असर पड़ रहा है।

त्योहार अचानक नहीं आते, इसलिए अचानक छुट्टी लेने का कोई औचित्य नजर नहीं आता, खासकर यह कहकर कि यह त्योहार हमारे यहां जरूरी होता है. अगर जरूरी है तो आप एडवांस में छुट्टी मांग सकते हैं. दशहरा, दिवाली पर बहुत से साथियों ने 2 से 3 महीने पहले एडवांस में छुट्टियां ली थीं, लेकिन हमारे बहुत से साथी इस दौरान अचानक छुट्टी पर चले गए, यह जानते हुए भी कि विज्ञापन न के बराबर हैं और उनके न रहने पर काम प्रभावित हो सकता है और दूसरे साथियों पर प्रेशर आ जाएगा. कुछ लोग एडवांस में छुट्टियां लेने के बाद joining वाले दिन न आने की सूचना फोन पर दे देते हैं, यह भी एक गलत ट्रेंड है. अगर छुट्टियां प्लान की हैं तो उसी अनुसार चलना चाहिए, बहुत इमरजेंसी हो तो बात समझ में आती है.

यह ट्रेंड लगातार बढ़ रहा है कि जिसकी जब मर्जी हो वह छुट्टी ले रहा है. इसे अनुशासित करने की बहुत जरूरत है, खासकर जब एनसीआर एडिशंस में काम का इतना प्रेशर है और आने वाले समय में इस काम का और विस्तार होने जा रहा है. हम सभी के भीतर यह अहसास जरूर होना चाहिए कि मैं नहीं गया तो काम कैसे होगा. आपका यही अहसास साल के अंत में बहुत काम आता है.
अपने ड्यूटी टाइम का भी ध्यान रखें, बहुत से साथी टाइम से 15 से 20 मिनट लेट आते हैं, अच्छा होगा अगर उनका आने का टाइम ड्यूटी से 15 मिनट पहले हो जाए. क्योंकि आने के बाद काम शुरू करने में 20 मिनट का समय तो लग ही जाता है.

आखिर में…हमारे जो भी साथी अपने दोस्तों से चैट किए बगैर एक पल भी नहीं रह सकते…उन्हें खुद पर कंट्रोल करना सीखना होगा…काम के समय सिर्फ काम…काम खत्म करने के बाद जितनी चैट करनी हो करें.

धन्यवाद

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...