बंसल न्यूज, रायसेन से खबर है कि राजकिशोर सोनी ने अपनी नई पारी इस चैनल के साथ शुरू की है. उन्हें रायसेन का ब्यूरो बनाया गया है. इसके पहले वे लगभग आठ सालों तक सहारा समय से जुड़े हुए थे. राजकिशोर कुछ और संस्थानों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
हिंदुस्तान, शाहजहांपुर से खबर है कि पवैया तहसील के प्रभारी विमलेश गुप्ता को कार्यमुक्त कर दिया गया है. विमलेश काफी समय से हिंदुस्तान से जुड़े हुए थे. विमलेश की जगह अजित मिश्रा को पुवैया का नया प्रभारी बनाया गया है. विमलेश अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.






