आलोक सांवल ने बहुत कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया में अपनी जगह बनाई है. 39 वर्षीय आलोक सांवल जागरण समूह की ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने देखते ही देखते आई-नेक्स्ट नामक दैनिक जागरण के बच्चा अखबार को राष्ट्रीय स्तर पर न सिर्फ प्रतिष्ठित कर दिया बल्कि हिंदी में टैबलायड और बाइलिंगुवल के प्रयोग को सफलता भी दिला दी. देश के कई प्रदेशों व कई शहरों से प्रकाशित होने वाला आई-नेक्स्ट अब नोएडा में दस्तक देने वाला है. पिछले दिनों इसी अभियान में आलोक सांवल दिल्ली-एनसीआर की यात्रा पर थे.
इसी क्रम में उन्हें वरदान टीवी के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य रामगोपाल शुक्ला ने अपने चैनल में आकर अध्यात्म को लेकर एक साक्षात्कार देने का अनुरोध किया. वरदान चैनल को लांच कराने वाले आचार्य शुक्ला ने कई नए प्रयोग किए हैं. वे इस चैनल में ऐसे युवाओं का इंटरव्यू बिलकुल निःशुल्क प्रसारित करते हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में एक मुकाम हासिल किया हो और जो अध्यात्म को लेकर अपना एक खास किस्म का दर्शन रखते हों. शून्य से शिखर और वरदान मंच जैसे कार्यक्रम इसी मकसद के लिए होते हैं. इन्हीं कार्यक्रम के लिए आलोक सांवल का इंटरव्यू रिकार्ड हुआ और आज सुबह आठ बजे प्रसारित भी हुआ जिसे वरदान की वेबसाइट पर भी लाइव देखा गया.
जिन लोगों ने यह इंटरव्यू नहीं देखा, उनके लिए भड़ास पर इंटरव्यू का पूरा वीडियो उपलब्ध कराया जा रहा है. अध्यात्म को लेकर जब कोई बातें कहता है तो एक झटके में वह प्रवचन देते हुए ही लगता है. और, जब प्रवचन हो तो गायन हो ही जाता है. आलोक सांवल की शख्सियत के दूसरे पहलू को आप इस इंटरव्यू के जरिए जान सकते हैं. इन वीडियो लिंक पर क्लिक करें…

आलोक सांवल का कई बरस पहले भड़ास4मीडिया पर प्रकाशित इंटरव्यू पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
वरदान टीवी पर प्रसारित भड़ास4मीडिया के संपादक यशवंत का इंटरव्यू देखने के लिए यहां क्लिक करें-





