जी24 घंटे छत्तीसगढ़ से खबर है कि तीन एंकरों को कार्यमुक्त कर दिया गया है. जिन एंकरों कार्यमुक्त किया सन्नी, भानू और किरण सिंह हैं. इनमें से सन्नी, भानू को एंकर हंट के जरिए चुना गया था. किरण सिंह ईटीवी से इस्तीफा देकर जी24 से जुड़ी थीं. इन लोगों के कार्यमुक्त किए जाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. तीनों लोग अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.





