Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

यूपी में अगली सरकार भाजपा या कांग्रेस की बनेगी : आडवाणी

देवरिया। यूपी में यदि सरकार बनती है तो या तो वह भाजपा की बनेगी या कांग्रेस की। यह भविष्यवाणी भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सम्भवतः देश की पहली सरकार है जिसे लगभग प्रत्येक दिन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा डांट सुननी पड़ती है। भारतीय जनता पार्टी यदि सत्ता में आती है तो भारत वर्ष में स्वराज्य को सुराज बनाकर दिखा देगी। देश में शासन नहीं वरन सुशासन होगा तथा 21 वीं शताब्दी के पूरा होने तक भारत विश्व का नम्बर एक राष्ट्र बन जायेगा। जिला मुख्यालय से करीब 25 कि मी दूर गढ़रामपुर में पूर्व प्रधान मंत्री लाल कृष्ण आडवाड़ी ने कहा कि अयोध्या में राम का मंदिर बनना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राष्ट्र हित एवं देश हित के बारे में सोचकर वोट दें।

उन्होंने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही के समर्थन में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैनें हिन्दुस्तान की राजनीति में एवं राजनीतिक घटनाक्रम, जो 1947 के बाद से आज तक कल घटित हो रही है, में हिस्सा लेता रहा हूं। लगातार छह यात्रायें की हैं। 1952 से लेकर 2009 तक के चुनाव में पार्टी की कम्पेन के लिए पूरे भारत देश का भ्रमण किया है। मैं भारत वर्ष के लगभग सभी जिलों में घूमा हूं। हिन्दुस्तान को अब तक दुनिया के देशों में पहली पक्ति में पहुंच जाना चाहिए था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका, जो अत्यन्त दुख का विषय है। उन्होंने कहा कि देश में स्वराज्य आ गया, लेकिन सुराज नहीं आ पाया। जिन लोगों ने देश की आजादी के बाद से भारत का राज सम्भाला वे सुराज नहीं ला सके। देश में शासन आया मगर सुशासन नहीं आया। भारत में गजब का भ्रष्टाचार और बेईमानी कायम हो गया है। उत्तर प्रदेश एवं जिले के बारे में मत सोचिए बल्कि देश के बारे में सोचिए। उन्होंने वादा किया कि यदि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है तो स्वराज्य को सुराज बनाकर दिखाएगी। केवल 22 वर्ष यदि भाजपा को शासन करने का मौका मिलता है तो भाजपा देश का काया कल्प कर देगी।

देवरिया से ओपी श्रीवास्‍तव की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...