मुंबई। मीडिया पर हमलों का दौर अभी भी नहीं रुक रहा है। मीडियाकर्मियों पर हमले को लेकर प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष के कई राज्यों को पत्र लिखा है, इसके बाद भी हमले जारी हैं। एक फरवरी को कल्याण स्टेशन पर तीन अज्ञात बदमाशों ने पत्रकार विद्या भूषण माणिक पर जान लेवा हमला किया और उनके गले में पहनी हुई 20 ग्राम सोने की चेन भी छीन लिया। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज करा दी है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार कल्याण के रहने वाले व मुंबई में क्राईम रिपोर्टर विद्या भूषण कल्याण ब्रिज से रात को नौ बजे घर जा रहे थे। वहां पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने अचानक उन पर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद वे पत्रकार की सोने की चेन छिनकर भाग निकले। विद्या भूषण ने तुरंत कल्याण जीआरपी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी निरक्षक संपत निर्मल ने मामले की जांच शुरु करते हुए एक आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी है। दो अन्य आरोपियों तथा चेन की तलाश की जा रही है। पत्रकार माणिक तथा मीडिया के लोगों ने मध्य रेलवे जीआरपी के डीसीपी घनशाम भंडारे से मिलकर मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। भंडारे ने तुरंत ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। माणिक ने बताया कि आरोपी मनीष एक हॉकर है तथा उसे आरपीएफ निरीक्षक राजेंद्र पांडव का संरक्षण प्राप्त है। माणिक ने बताया कि पिछले दिनों कल्याण के अवैध हॉकरों के खिलाफ उन्होंने खबर लिखी थी उसी कारण से उन पर हमला हुआ है।





