गोरखपुर : बस्ती के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के गांव एकडंगवा के पास अज्ञात बदमाशों ने कांग्रेस प्रत्याशी राणा कृष्ण किंकर सिंह के बेटे राणा नागेन्द्र प्रताप सिंह और उनके समर्थकों पर गोलियों की बौछार कर दी। सोमवार रात हुए हमले वह बाल-बाल बच गए। उनकी सफारी क्षतिग्रस्त हो गई। बदमाशों ने करीब पांच-छह राउंड फायरिंग की है। वारदात की जानकारी के बाद तत्काल मौके पर एसपी और प्रेक्षक पहुंच गए। राणा नागेन्द्र सिंह के पिता राणा कृष्ण किंकर सिंह कप्तानगंज विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। पिता के पक्ष में प्रचार करने के लिए नागेन्द्र कुछ समर्थकों के साथ एकडंगवा गांव गए थे।
गोरखपुर : योगी आदित्यनाथ के विरोधी भाजपा विधायक और तुलसीपुर से जद यू के प्रत्याशी कौशलेंद्र नाथ गिरफ्तार का लिए गये है. आरोप है कि वो आचार संहिता का उल्लंघन कर रात में 10 बजे तुलसीपुर में अपने समर्थकों के साथ वोट माँग रहे थे. बताया जा रहा है कि तुलसीपुर में समय 5 बजे ही चुनाव प्रचार बंद करने का निर्देश था. लेकिन कौशलेन्द्र महराज नियमों की अनदेखी कर रात में भी प्रचार कर रहे थे.





