अमर उजाला, हिमाचल के प्रभारी संपादक पद से इस्तीफा देने वाले गिरीश गुरनानी ने हिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया है. सूत्रों का कहना है कि गिरीश को देहरादून का संपादक बनाया जा सकता है. हिंदुस्तान के मौजूदा संपादक दिनेश पाठक की रवानगी को लेकर पहले से ही खबरें आ रही थीं. अमर उजाला, मुरादाबाद के संपादक नीरजकांत राही के हिंदुस्तान, देहरादून का संपादक बनाए जाने की चर्चाएं थीं, पर अब गिरीश गुरनानी का नाम आ गया है.
दिनेश पाठक को पूर्व मुख्यमंत्री निशंक की नजदीकी ले डूबी है. दिनेश निशंक का गुणगान करते थे तो निशंक इन्हें और इनके संस्थान को उपकृत करते थे. जब खंडूरी आए तो मामला उलट गया. साथ ही हिंदुस्तान ग्रुप के विश्वविद्यालय का प्रोजेक्ट भी लटक गया. बताया जा रहा है कि इसी गाज दिनेश पाठक पर गिरने वाली है. सूत्रों की माने तो उन्हें काफी पहले ही देहरादून से रवानगी के लिए तैयार रहने का संदेश दे दिया गया था, पर उचित दावेदार नहीं मिल पाने से वे अब तक टिके हुए थे. गिरीश गुरनानी के ज्वाइन करने के बाद अब माना जा रहा है कि प्रबंधन दिनेश पाठक को अगले स्टेशन की टिकट थमा देगा.





