: प्रोफार्मा भरवाकर पूछा गया हाल : हिंदुस्तान, बनारस को लेकर प्रबंधन परेशान है. उसकी समझ में नहीं आ रहा कि आखिर लोग क्यों इस अखबार से भाग रहे हैं. कांट्रैक्ट होने के बावजूद पिछले दिनों अखबार से इस्तीफा देने वाले लोगों को प्रबंधन ने बुलाया था. सभी को एक प्रोफार्मा दिया गया, जिसमें हिंदुस्तान छोड़ने के तीन कारणों समेत कई सवाल पूछे गए थे. हिंदुस्तान की अच्छाइयों तथा बुराइयों के बारे में पूछा गया था. उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों हिंदुस्तान छोड़कर कई लोगों ने जनसंदेश टाइम्स ज्वाइन कर लिया था.
इसमें विजय विनीत, सुरोजित चटर्जी, जितेंद्र श्रीवास्तव, सुधीर गरोड़कर, रवींद्र नारायण सिंह, राकेश राय, परितोष त्रिपाठी एवं कैलाश जैसे लोग शामिल हैं. सभी से उक्त प्रोफार्मा भरवाया गया है. सब ने अपने-अपने तरीके से अपनी परेशानियां बताई हैं. ज्यादातर लोगों ने वरिष्ठों का आचरण सही न होने का कारण बताया है. हालांकि कुछ और भी कारण बताए गए हैं, जिनमें नियमानुसार प्रमोशन न होना, इंक्रीमेंट न होना भी शामिल है. अब देखना है कि प्रबंधन इस प्रोफार्मा के आधार पर कौन की कार्रवाई सुनिश्चित करता है. वैसे भी प्रबंधन की देर से शुरू की गई इस कवायद को सांप चले जाने के बाद लाठी पीटने की कवायद बताई जा रही है.





