कलर टीवी पर प्रसारित हुआ बिग बॉस सीजन फाइव में इंडो-कैनेडियन पोर्न स्टार सन्नी लियोन की इंट्री को लेकर खासा विवाद हुआ था. सन्नी की इंट्री को चैनल एवं कार्यक्रम की टीआरपी तथा सनसनी बढ़ाने के लिए कराई गई थी. सन्नी की बिग बॉस सीजन 5 में इंट्री से आहत बनारस के सामाजिक कार्यकर्ता राकेश श्रीवास्तव 'न्यायिक' ने इसकी शिकायत मिनिस्ट्री आफ इंफामरेशन एंड ब्रॉडकास्िटंग, प्रेसिडेंट सेक्रेटिरिएट और पीएमओ को किया था, जिसको संज्ञान में लेते हुए ब्राडकास्टिंग कंटेंट कम्पलेन काउंसिल ने जांच की कार्रवाई शुरू की.
काउंसिल ने न्यायिक को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि कार्यक्रम के सीडी की जांच की गई तथा चैनल प्रबंधन से भी पूछताछ की गई. सेक्रेटरी अमरनाथ सिंह द्वारा भेजे गए इस पत्र में बताया गया है कि जांच के दौरान चैनल से पूछताछ की गई. पत्र के अनुसार किसी भी कार्यक्रम में एक चर्चित पोर्न स्टार सन्नी लिओन का भाग लेना, पोर्नोग्राफी को बढ़ावा देना, भारत में एक क्रिमिनल अफेन्स है जिसका कौन्सिल विरोध करती है. पत्र में बताया गया है कि इसके तहत चैनल को आगे ऐसा न करने के लिए आगाह किया गया, लेकिन चैनल ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शो के दौरान कोई आपत्तिजनक चीजें नहीं परोसी गई. काउंसिल ने कड़े शब्दों में कहा है कि सन्नी लिओन के शो में पार्टीसिपेशन का लाभ अपनी वेबसाइट की प्रमोशन के लिए करने का अधिकार नहीं है, लिहाजा चैनल यह सुनिश्चित करे कि सन्नी लिओन की किसी वेबसाइट पर शो का कोई रेफरेन्श नहीं होना चाहिए, जिसके तहत चैनल ने तुरत-फुरत सन्नी लिओन के सभी साइट्स के मैनेजमेंट को तुरन्त आगाह किया गया कि वेबसाइट पर शो से सम्बन्धित किसी प्रकार की सामग्री नहीं होनी चाहिए. साथ चैनल पार्टनरों को भी ताकीद दी गई कि वह अपनी सोशल नेटवर्किंग साइट व ट्विटर से सन्नी लिओन से सम्बन्धित सभी पोस्ट्स तुरन्त हटा लें.





