पॉजिटिव मीडिया ग्रुप से खबर है कि सीईओ के रूप में कार्यरत विनीत सक्सेना को कार्यमुक्त कर दिया गया है. विनीत छह महीने पहले पॉजिटिव मीडिया के साथ सीईओ के रूप में जुड़े थे. उन्हें फाइनेंसर एक्पर्ट माना जाता था. उनके पास ग्रुप के चैनल एनईटीवी, फोकस टीवी, हमार टीवी, एनई बांग्ला, एचवाई, एनई हाईफाई की जिम्मेदारी थी. विनीत सक्सेना पॉजीटिव ग्रुप से जुड़ने वाले दूसरे सीईओ थे. यह छह महीना भी पॉजिटिव मीडिया के साथ काम नहीं कर पाए. पहले सीईओ राजीव अरोड़ा भी इस संस्थान के भीतर के विवाद से परेशान होकर इस्तीफा दे दिया था. वे यहां तीन महीने तक भी नहीं टिक पाए थे.
विनीत सक्सेना का संस्थान से नाता टूटने के संदर्भ में पूछे जाने पर ग्रुप के एक्जीक्यूटिव डाइरेक्टर जीके शास्त्री ने बताया कि विनीत को जो टार्गेट दिए गए थे, उन्हें वे पूरा नहीं कर पाए थे, जिसके चलते प्रबंधन ने यह निर्णय लिया. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही यह ग्रुप अपनी अलग पहचान बनाएगा.






