कोलोराडो के डेनवर मने एक दिग्गज टीवी एंकर को उस वक़्त हॉस्पिटल पहुंचना पड़ा जब एक लाइव टीवी शो के दौरान एक कुत्ते ने उनके चेहरे पर हमला कर काट दिया। इस कुत्ते को हाल ही में अथक प्रयास से बचाया गया था। मैक्स नाम के इस अर्जेण्टीनी बड़े कुत्ते ने अपने दांतों को एंकर कायली ड्येर के चेहरे में गड़ा दिया जब वह उसे दुलार करने के लिए बुधवार को प्रसारित हो रहे सुबह के शो कुसा-टीवी के दौरान उसेक पास आईं।
मैक्स नाम का यह कुत्ता सोमवार को एक ठन्डे तालाब में गिर गया था। काफी कोशिश के बाद भी यह बाहर नहीं आ सका था। बाद में अग्निशमन विभाग ने इसे बचा लिया था। इस घटना के बाद पशु नियंत्रण अधिकारियों ने मैक्स को एक पिंजड़े में बंद कर दिया है और कुत्ते के मालिक माइकल रॉबिन्सन पर जुर्माना लगाया गया है। सुश्री ड्येर की हालत ठीक है। ड्येर डेनवर अस्पताल में कुत्ते के काटने से उबर रही है। (एजेंसी)
देखिए एंकर को कुत्ता काटने की वीडियो : http://www.youtube.com/watch?feature=player_embedded&v=jPvF1HTntfs





