हमार टीवी एवं फोकस टीवी के यूपी ब्यूरोहेड पद से अलग होने वाले सीपी सिंह ने अपनी नई पारी जनता टीवी के साथ शुरू की है. सीपी सिंह को जनता टीवी का नेटवर्किंग डाइरेक्टर बनाया गया है. सीपी सिंह कुछ समय पहले पॉजिटिव मीडिया ग्रुप से जुड़े थे. सीपी सिंह अब यूपी में जनता टीवी की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे. खबरों एवं बिजनेस दोनों के लिए जनता टीवी प्रबंधन ने उनपर विश्वास जताया है. सीपी सिंह के प्रयास से हमार टीवी कुछ ही समय में यूपी में कई जिलों में दिखने लगा था. सीपी इसके पहले भी कई अखबार में काम कर चुके हैं. सीपी सिंह के जनता टीवी से जुड़ने की पुष्टि करते हुए चैनल के वाइस प्रेसिडेंट गुरबिंदर सिंह ने कहा इससे चैनल को मजबूती मिलेगी.
अमर उजाला, बरेली से खबर है कि अवनीश पांडेय ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्यरत थे. खबर है कि वे अपनी नई पारी बरेली में ही हिंदुस्तान के साथ करने जा रहे हैं. जहां उन्हें क्राइम रिपोर्टर की जिम्मेदारी ही सौंपे जाने की संभावना है. अवनीश पिछले साल ही अमर उजाला से जुड़े हुए थे. माना जा रहा है कि हिंदुस्तान के क्राइम रिपोर्टर रहे सीपी सिंह के चीफ रिपोर्टर बन कर अलीगढ़ चले जाने के बाद हिंदुस्तान की क्राइम रिपोर्टिंग काफी कमजोर हो गई थी, इसलिए क्राइम टीम को मजबूत करने के लिए अवनीश को हिंदुस्तान ने अपने साथ जोड़ा है.





