Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

हिंदुस्‍तान, फिरोजाबाद धड़ल्‍ले से छाप रहा पेड न्‍यूज, आयोग मौन

चुनाव घोषित होने से पूर्व हिंदुस्तान समाचार पत्र के प्रधान संपादक शशि शेखर ने कहा था कि हम किसी भी हालत में पेड न्यूज़ नहीं छापेंगे. लेकिन जनपद फिरोजाबाद में हिन्दुस्तान पेपर में धड़ल्ले से पेड न्यूज़ छपी जा रही है. पाठक देखते ही अंदाज लगा लेते हैं कि ये एक ख़ास पार्टी का विज्ञापन किया जा रहा है. लेकिन न तो जिला प्रशासन और न ही चुनाव आयोग के कर्मचारी ही इस पर कोई कार्रवाई कर रहे है. इससे हिन्दुस्तान अखबार की साख को बट्टा लग रहा है, वो भी चंद रुपयों की खातिर. इस पेड न्यूज़ के अंत में MMI वर्ड का कोड भी दिया जा रहा है.

गौरतलब है कि ये पेड़ न्यूज़ सिर्फ हिन्दुस्तान में ही छापी जा रही है, बाकी के अखबार इस तरह की खबरों को छापने से परहेज कर रहे हैं. आपकी सुविधा के लिए हम 9 फरवरी के हिन्दुस्तान के फिरोजाबाद संस्‍करण में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में छ्पी खबर भी भेज रहे हैं. आप खुद ही अंदाजा लगा लें कि यह पेड न्यूज़ नहीं तो और क्या है. अब यह कैसे संभव है कि पेड न्‍यूज छपे और संपादक को पता न हो. आखिर पत्रकारों की इतनी हिम्‍मत कैसे हो गई कि अपने प्रधान संपादक के आदेशों की खुले आम अवहेलना करे.

इन खबरों से तो ये ही जाहिर होता है कि प्रधान संपादक अपने संस्‍थान के भीतर चल रहे गोरखधंधे से वाकिफ नहीं हैं या फिर उनके खाने के दांत और दिखाने के दांत और हैं. अब मैं भड़ास के माध्‍यम से यह बात प्रधान संपादक तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा हूं कि अगर वे इस मामले से अनजान हैं तो जान लें. मैं दो खबरों की कटिंग भी भेज रहा हूं, जिसमें एक की हेडिंग 'जन-जन का मिल रहा खालिद को समर्थन' तथा दूसरा 'ना झंडे, ना पर्चा, हर तरफ खालिद की चर्चा' है. इन खबरों को पढ़ने के बाद आसानी से समझ में आ रहा है कि हिंदुस्‍तान धड़ल्‍ले से पेड न्‍यूज छाप रहा है. इन खबरों में खालिद के पिता नसीरुद्दीन, जो इस बार बसपा से विधायक रहे हैं उनके भी विकास कार्यों की लंबी लिस्‍ट महिमा मंडन के साथ छापी गई है.

हिंदुस्‍तान के 8 फरवरी का अंक

हिंदुस्‍तान के 9 फरवरी के अंक में प्रकाशित खबर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...