शिमला : प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश मीडिया सलाहकार समिति का गठन किया है। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अशोक कपाटिया को समिति के उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। धर्मशाला के संजय शर्मा, मंडी के प्रवीण शर्मा, ऊना के हरि ओम भनोट और हमीरपुर के विजय पाल सिंह सोहरू समिति के सदस्य होंगे। गुरुवार को जारी बयान में सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रधान सचिव सूचना एवं जनसंपर्क समिति के सरकारी सदस्य होंगे। इसके अलावा निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क को समिति के सदस्य सचिव बनाए गए हैं।






