कोलकाता : कोलकाता में इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार ऋतभ भट्टाचार्य को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का प्रेस सलाहकार बनाया गया है। यह जानकारी राज्य सचिवालय ने दी है। भट्टाचार्य शुक्रवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। ऋतभ की गिनती राज्य के तेजतर्रार पत्रकारों में होती है। उन्हें पहले से ही सीएम ममता बनर्जी का नजदीकी माना जाता रहा है। बताया जा रहा है कि सीएम की मीडिया से जुड़ी सारी जिम्मेदारियां ऋतभ के पास ही रहेगा।





